Monday, June 16, 2025
लव क्राइम

Sasur Bahu Affair : बेटा गया दिल्ली कमाने इधर ससुर बहु मे हो गया प्यार और बनाने लगे सम्बन्ध, साथ मे शराब पीना भी कर दिया शुरु।

मामला टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र के एक गांव का है जहां , ससुर बहू के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ससुर का अपनी ही बहू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटा दूसरे शहर चला जाता था तो दोनों उसके जाने के बाद संबंध बनाते थे। जानिये पूरी कहानी-

झांसी के टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों की मर्यादा तार-तार होने का मामला सामने आया है। ससुर अपनी ही सौतेली बहू के साथ अवैध रिश्ते में लिप्त पाया गया है।पहले दोनों को सास ने आपत्तिजनक हालत में भी देखा था।मामला सामने आने के बाद अब परिवार में विवाद हो रहा है। विवाद से परेशान होकर ससुर ने जहर खा लिया इसके बाद उसे परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन वहां उसकी मौत हो गई।

थाना टोड़ीफतेहपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पत्नी की करीब 20 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसने गाता गांव की एक विधवा महिला से शादी कर ली। महिला के एक 5 साल का बेटा भी था। बेटे के बड़े होने पर उसकी शादी कर दी गई।

परिजनों का कहना है की शादी के बाद ही बेटा कमाने के लिए दिल्ली चला गया पिछले 3 साल से बहू अपने सास ससुर के साथ एक ही घर में रह रही थी। इसी दौरान ससुर और बहू के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पड़ोसन ने दोनों के बीच संबंध की बात सास को बता दी।

पिछले दिनों सास ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में भी देखा था जिसके बाद घर में जमकर विवाद हुआ। नाराज होकर सास अपने मायके लौट के चली गई। उसने यह बात अपने बेटे को भी बताई।बेटा भी दिल्ली से आ गया और जब ऐसे अवैध संबंध के बारे में उसे भी पता चला तो उसने भी इसका विरोध किया बताया जा रहा है कि इसके बाद शनिवार को ससुर ने जमकर शराब पी।

इसके बाद घर पहुंचकर उसने जहर खा लिया। पत्नी को फोन कर जहर खाने की बात बताई। उन लोगों के घर पहुंचने पर वह अचेत हाल में पड़ा था। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। रविवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंची सास ने बताया कि ससुराल आने के कुछ समय बाद ही बहु काफी झगड़ा करने लगी थी इस वजह से उसका बेटा दिल्ली चला गया। इस दौरान उसके पति ने बहू के साथ संबंध बनाए।

यह संबंध दोनों की सहमति से बने ससुर और बहू दोनों बैठकर साथ में शराब भी पीते थे और बहू सास को नींद की गोली भी दे देती थी। जब उसने उनको आपत्तिजनक हाल में देखा, तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। बहू अपने ससुर के साथ ही रहना चाहती थी